मोदी जी के 8 /11 के ऐतिहासिक नोटबंदी के साहसिक फैसले के बाद जहां सम्पूर्ण भारत में समस्त देशभक्त मोदी जी के साथ खड़े दिखाई देते हैं वहीं कुछ गिनती के ऐसे लोग भी हैं जो अपना काला धन डूबते हुए देखकर मोदी जी को तहे दिल से कोस रहे हैं, उन्हें ये सपने में भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मोदी जी इस तरह का फैसला भी ले सकते हैं, जिस रात मोदी जी ने ये फैसला लिया था उसी दिन काली कमाई करने वाले लोगों ने अपने काले धन को सफ़ेद करने की कार्यवाही शुरू कर दी, अरबों का घोटाला करने वालों की नींद उडी हुई है, और वे सभी लोग मोदी जी के खिलाफ लामबंद हो चुके हैं फिर चाहे उनके आपस में कितने भी मतभेद हों,
मोदी जी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं , चाहे वो भ्रष्टाचार हो, चाहे आतंकवाद हो या नकली नोटों का कारोबार, सभी देश विरोधी हरकतों को गहरी चोट पहुँची है, देश विरोधी ताकतों में हड़कंप मचा हुआ है.
क्रमशः
क्रमशः
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें